BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीमारियों से बचने के लिए प्रकृति के अनुरूप दिनचर्या अपनाये-रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in समाचार
केंद्र प्रवासियों को भी अगले छह महीने के लिए खाद्यान्न और चना उपलब्ध कराये ; डॉ रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

राजीव गांधी मेगा हेल्थ चेकअप कार्यक्रम की शुरुआत

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ,कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर व झारखण्ड प्रभारी जरिता लैतफलांग, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल,प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव ने प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले राजीव गांधी मेगा हेल्थ कार्यक्रम के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की.

रांची के चिरौंदी बस्ती में आयोजित राजीव गांधी मेगा हेल्थ चेकअप कार्यक्रम के दौरान 16 डॉक्टरों की टीम ने करीब 700 लोगो के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध कराई. इस दौरान लोगो की विभिन्न बीमारियों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई. स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के दौरान लोगों के आंख, कान, नाक, गला, हड्डी और त्वचा सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई.  इस तरह के मेगा चेकअप कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रांची के सभी 52 वार्डो और राज्य के 14 लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा.

इस राज्य स्तरीय मेगा हेल्थ चेक अप कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है. उन्होंने कहा कि जन्म लेना, बड़ा होना और मृत्यु एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और महात्मा बुद्ध ने भी कहा था कि व्यक्ति बीमार ना हो इसके लिए प्रकृति के अनुरूप चलने की आदत डाली जाए. उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थय शिविरों के आयोजन से आमजन पार्टी संगठन से जुड़ेंगे और कांग्रेस को मजबूती मिलेगी.

कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मानवता के दृष्टिकोण से यह एक सराहनीय प्रयास है और इस तरह के अभियान को राज्य हित में जारी रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि निशुल्क सुविधा मिलने से राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली गरीब जनता को काफी मदद मिलेगी.

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को सेवा उपलब्ध कराना एक पुण्य का काम है और किस काम में उनसे जो भी सहयोग बन पड़ेगा वह सहयोग देने के लिए तैयार है.

प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के झारखण्ड प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गठन ही प्रोफेशनल लोगों के साथ हुआ था लेकिन समय बीतने के साथ प्रोफेशनल समाज दूर होते चले गये ,परन्तु वर्तमान समय में इसकी महत्ता को देखते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता  शशि थरुर के नेतृत्व में प्रोफेशनल कांग्रेस का गठन किया और पिछले चार वर्षों में संगठन प्रोफेशनल समाज को जोड़ने में सफलता प्राप्त किया है और आज इसी कड़ी में मेगा हेल्थ कैंप लगाकर गरीबों की सेवा का काम कर रही है. 

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि आज रांची में मेगा स्वास्थ्य कैंप की शुरुआत की गई है और जल्दी ही इस तरह का कार्यक्रम रांची के सभी वार्डों में आयोजित किया जाएगा और सभी लोकसभा क्षेत्रों में भी प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी की ओर से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है.

डॉक्टरों की टीम में डॉक्टर सुबोध कुमार सिंह ,जिनवाणी हॉस्पिटल, नरनौलिस कंपलीट डेंटल केयर ,नर्भे एंड माइंड चर्च कंपलेक्स, आरोग्यं कार्डियक क्लिनिक हीनू,डॉक्टर रोहित वास्तव, डॉ हर्ष कुमार ,डॉ प्रकाश कुमार,डॉ रत्नेश एंड डॉक्टर अनुभवी, डॉक्टर जे के भगत ने इस स्वास्थ्य शिविर कैंप में अपना महत्वपूर्ण सेवा एवं योगदान दिया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के जोनल कोऑर्डिनेटर सुल्तान अहमद,अशोक चौधरी, गजेन्द्र सिंह, एनुएल हक, ख्याति मुंजाल,कोमल कृति, केदार पासवान, रूद्र शुक्ला, अभिषेक गोयल, अमरजीत सिंह, प्रेम कुमार, राजीव चौरसिया, पुनित, गौरव आनंद, आसिफ जियाउल, रांची चैप्टर प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, धनबाद चैप्टर के अध्यक्ष डीके सिंह,  डॉ सुयश सिन्हा, कोमल कृति, जेनेट एंर्ड्यू, ख्याति मुंजाल, रूद्र शुक्ला, प्रिंस राज,अभिनव बक्शी, आशीफ जियाउल ,श्वेता अडूकिया, कन्हैया पांडे, श्याम सिंह, विद्याकर कुंवर, अनिल सिंह, राहुल रे, कृष्णा सहाय, अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, संतोष राम, अंशुमाला, सूरज झा, पुनीत कुमार, विवेक धान,विकी गोप, देवराज कुमार ,आयुष अग्रवाल ,प्रेम कुमार, मोहसिन अहमद, बाबला खान ,गौरव आनंद ,गोपाल पाण्डेय, उमर खान, संतोष, आदि इत्यादि लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोलियम पदार्थां का दाम बढ़ने से रोकना चाहिए, पीएम को शीघ्र मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलानी चाहिए-सरयू राय

Next Post

मातृभाषा बच्चे के लिए संस्कृति, संस्कार और संवेदना को अभिव्यक्त करने का सच्चा माध्यम -राज्यपाल

Next Post
राज्यपाल ने मंत्री-विधायक व अन्य कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य की कामना की

मातृभाषा बच्चे के लिए संस्कृति, संस्कार और संवेदना को अभिव्यक्त करने का सच्चा माध्यम -राज्यपाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d