रांची: रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि 3 मई तक सभी प्रखंडों में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन एवं सूखा भोजन का पैकेट वितरण किया जाएगा.
पांडे ने आज कहा कि महानगर की पूरी टीम इस कार्य में शुरू से कार्य कर रही है. लाॅकडाउन से ही यह मानवीय सेवा कार्य कर रहे हैं. इस महासंकट के समय नगर वासियों से अपील है कि कोरोना से बचने के दिए गए सुझाव का पालन करें.
आज हटिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया. इस मानवीय सेवा पर कांग्रेश के वरिष्ठ नेता अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि हम और जनताओं के साथ हैं. इस प्रखंड के लोग बहुत ही अच्छे कार्य कर रहे हैं.
शाहदेव ने कहा कि हम आपके सेवा में 24 घंटा आपके साथ हैं. इस कार्य में जो भी दिक्कत होगी उसे हम पूरा करेंगे.
रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा सभी प्रखंडों में लगातार लाॅकडाउन के समय से जारी है. इस कार्य में उदय प्रताप, रिंकू तिवारी, अजय जैन, काजल भट्टाचार्य, बबलू शुक्ला, युवराज सिंह, नागेश्वर, संगीता मुंडा, नागेश्वर, गोपाल उपाध्याय, युवराज, अमित मुंडा, शंख, आनंद चटर्जी एवं सभी कार्यकर्ता शामिल है. इसकी जानकारी अजय सिंह ने दी.

