रांची: विश्वव्यापी महामारी कोरोना से संक्रमित पूरा देश आज त्रस्त है. इस आलोक में विकास भारती बिशुनपुर अपने कार्यरत सदस्यों के साथ बराबर सम्पर्क स्थापित कर इस महामारी के दंश झेल रहे लोगों के सहायता के लिए तत्पर्य हैं.
इस संदर्भ में संस्था अपने कार्य क्षेत्र बिशुनपुर में बाहर से आये दिहाड़ी मजदूरों के लिए भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु तत्पर्य है.
कोई भी दिहाड़ी मजदूर या गरीब भूखे एवं बिमारी समस्याओं से ग्रस्ति न हो इसलिए संस्था आगे आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में लंगर एवं भोजन पैकेट की व्यवस्था प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है.
इस विश्वव्यापी महामारी से निपटने हेतु संस्था झारखण्ड के अन्य जिलों में कार्यरत सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों के साथ बराबर सम्पर्क स्थापित कर ग्रामीणों को आ रहे समस्याओं के समाधान हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा स्थापित हेल्प लाईन की जानकारी प्रदान कर उन्हें समस्याओं से निदान प्रदान करने की हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
जरूरत पड़ने पर झारखण्ड के इन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी संस्था अपने सदस्यों के माध्यम से भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने का भविष्य में प्रयासरत रहेगी.
इस संदर्भ में विकास भारती बिशुनपुर के राज्य कार्यालय में अपने सदस्यों के लिए एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के समाधान हेतु हेल्प लाईन की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है.
जिससे की अन्य क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त हो तथा यथाशीध्र समस्या का समाधान संभव किया जा सके. इस कार्य का मॉनिटरिंग खूद विकास भारती बिशुनपुर के सचिव पदम्श्री अशोक भगत के नेतृत्व में किया जा रहा है.
तथा माननीय सचिव ने अपने कार्यकर्त्ताओं एवं आम नागरिकों से आवाह्न किया है कि जरूरतमंद लोगों को इस महामारी में हर संभव सहयोग प्रदान करें. तथा इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें. अपने-अपने घरों में रहें साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

