BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑल इंडिया वीमेन्स काॅन्फ्रेंस व लाइट हाउस कैफे एंड किचेन के सौजन्य से गरीबों को प्रतिदिन कराया जा रहा भोजन

जरूरतमंदों के बीच बांट रहे राहत सामग्री

by bnnbharat.com
April 20, 2020
in Uncategorized
ऑल इंडिया वीमेन्स काॅन्फ्रेंस व लाइट हाउस कैफे एंड किचेन के सौजन्य से गरीबों को प्रतिदिन कराया जा रहा भोजन

ऑल इंडिया वीमेन्स काॅन्फ्रेंस व लाइट हाउस कैफे एंड किचेन के सौजन्य से गरीबों को प्रतिदिन कराया जा रहा भोजन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : लॉकडाउन के दौरान बेघर, बेसहारा, गरीब तबके के लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं और सामाजिक कार्यकर्ता राहत कार्य में जुटे हैं. इस कड़ी में हटिया-तुपुदाना स्थित “लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट” के संचालक दिलबाग सिंह का नाम अग्रिम पंक्ति में शुमार है. दिलबाग भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. लाॅकडाउन के दौरान गरीबों के समक्ष भुखमरी की स्थिति को देखते हुए ये विगत 25 मार्च से राहत कार्य में जुटे हैं. लाॅकडाउन में इनका रेस्टोरेंट बंद है. उनके रेस्टोरेंट में काम करने वाले आठ कर्मचारी प्रतिदिन गरीबों के लिए भोजन बनाने में सहयोग करते हैं.

दिलबाग सिंह ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान प्रतिदिन हटिया और तुपुदाना के आसपास क्षेत्र के हरदाग, कोंगारी, डूंगरी, बसारगढ़ के समीप झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब लोगों, रिक्शा चालकों, महिला श्रमिकों के बीच प्रतिदिन भोजन वितरित किया जाता है. यही नहीं, बेघर और बेसहारा लोगों और जो श्रमिक कहीं से आकर यहां फंसे हुए हैं, वैसे जरूरतमंदों को राशन व अन्य राहत सामग्री भी मुहैया कराई जाती है.

मानवता के इस नेक कार्य में उन्हें ऑल इंडिया वूमेंस कॉन्फ्रेंस की हटिया- तुपुदाना शाखा की अध्यक्ष व लोकप्रिय समाजसेवी शांति सिंह, एआईडब्लूसी की तुपुदाना शाखा के सचिव अमरजीत सिंह, हटिया शाखा की सचिव मधु सहाय, डीएवी श्यामली एलुमनी एसोसिएशन, बीआईटी सिंदरी एल्युमुनी, प्रयास डेवलपर्स, प्रयास रंधवा ईस्टेट, आरके मिशन के सदस्य, भारतीय नौसेना के अधिकारी व उनके परिजनों सहित अन्य समाजसेवियों का सहयोग मिल रहा है. सिंह ने बताया कि उक्त समाजसेवियों के सहयोग से पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति इस पुनीत कार्य को अंजाम देने में वे निरंतर सफल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन की अवधि तक हटिया-तुपुदाना क्षेत्र के बेघर, बेसहारा लोगों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों को प्रतिदिन भोजन कराने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत रोज लगभग डेढ़ सौ से दो सौ गरीबों के बीच भोजन व अन्य राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समाज में नफरत फैला कर बांटने का काम कर रहे हैं विधायक इरफान अंसारी : संजय पोद्दार

Next Post

गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने बालू घाटों पर की छापेमारी

Next Post
गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने बालू घाटों पर की छापेमारी

गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने बालू घाटों पर की छापेमारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d