जमशेदपुर: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश का पालन करते हुए मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभी शाखा ने शुक्रवार को अपने सामाजिक कर्तव्य का निर्वाह करते हुए जरूरतमंद लोगो की बीच प्रशासनिक कर्मचारी और सब्जी मंडी में सब्जी वालों को खाने का पैकेट और पानी का बोतल दिया गया.
Also Read This: COVID-19 से बचाव हेतु नई दिल्ली में भी बनाया गया कॉल सेंटर
वहीं रास्ते में अन्य जरूरतमंद लोगों को खाने का पैकेट एवं पानी की बोतल वितरण की गई. इस दौरान शाखा अध्यक्ष पारुल चेतानी ने बताया कि शाखा की सदस्य बिना घर के बाहर निकले अपने सामाजिक कर्तव्य का निर्वाह किया. शाखा द्वारा शुक्रवार को सुखप्रीत सिंघ के सहोग से जरूरतमंद लोगो को पैकेट और पानी का बोतल वितरण किया गया.
उन्होंने कहा शाखा द्वारा एक वैन के माध्यम से उन जरूरतमंद लोगों तक लगभग 500 खाने का पैकेट एवं पानी की बोतलें दी गई. वहीं उन्होंने कहा एक छोटी सी पहल से जरूरतमंद आपदा का डट कर सामना कर सकेंगे. वहीं इस महामारी से बचने के लिए लोगो को घर से नहीं निकलने की अपील की.

