रांची: एक कदम राष्ट्र के नाम सामाजिक संस्था के तत्वाधान में लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों एवं राहगीरों के लिए लगातार पांचवे दिन भोजन की व्यवस्था की गई. भोजन का शुभारंभ नामकुम थाना के प्रभारी प्रवीण कुमार, संस्था के संरक्षक सुरेश साहू, संतोष कुमार, बनमाली मंडल ने गरीबों के बीच भोजन वितरण कर किया.
Also Read This: आवश्यक भुगतान को छोड़ सभी प्रकार के भुगतान पर रोक
संस्था के द्वारा लगभग एक हजार लोगों को भोजन कराया गया. भोजन वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश साहू, उत्तम साहू, संजय कुमार, संजय साहू, नागेश्वर जायसवाल, रजक , प्रदीप कुमार, रंजीत भगत, सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

