सुभाष प्रसाद सिंह,
जामताड़ा: कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लॉकडाउन अवधि में प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए जामताड़ा जिले के चिन्हित 11 सार्वजनिक स्थलों पर मुख्यमंत्री दाल- भात केंद्र चालू किए गए हैं. इन केंद्रों पर लोगों को पांच रुपए में भर पेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी कंचन भूदौलिया ने बताया कि इन केंद्रों का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है, जबकि जामताड़ा पुलिस के द्वारा जिले के सभी थानों में सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है.
पुलिस अधीक्षक अंशुमन कुमार ने बताया कि सामुदायिक रसोई केंद्रों में साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंस सहित अन्य मानकों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. इन केंद्रों के माध्यम से गरीबों, नि:सहाय लोगों, दैनिक मजदूरों सहित लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. जिला प्रशासन के इस प्रयास से लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को राहत मिल रही है.

