BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरयू किचन से अब तक 1 लाख 85 हजार लोगों के लिए तैयार किया गया भोजन

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in समाचार
सरयू किचन से अब तक 1 लाख 85 हजार लोगों के लिए तैयार किया गया भोजन

सरयू किचन से अब तक 1 लाख 85 हजार लोगों के लिए तैयार किया गया भोजन

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: कोरोना महामारी के कारण पूरा देश मे लाॅकडाउन के तीसरे चरण चल रही है. इस दौरान सरयू किचन से 40 दिनों में कुल 1 लाख 85 हजार से ज्यादा व्यक्तियों को भोजन पहुंचाने तथा राशन पहुंचाने का कार्य स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के माध्यम से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर कराया गया है.

लगातार 40वां दिन 4280 व्यक्तियों को भोजन पहुंचाया गया. इसकी जानकारी मंगलवार को बिष्टुपुर में भोजन की तैयारी की देखरेख कर रहे आशुतोष राय और अशोक गोयल ने दी.

आशुतोष राय ने बताया कि लाॅकडाउन के बाद 27 मार्च लोगों की खाने की समस्या सामने आने लगी थी. उन्हें भोजन उपलब्ध कराने के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने लोगों को घर तक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. तब से लगातार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. आज इसका 40वां दिन है.

उन्होंने कहा कि पहले खिचड़ी एवं पूरी-सब्जी दिया जा रहा था. लोगों का स्वाद बदलने के लिए आज रोटी-सब्जी तथा भात-सब्जी दिया जा रहा है. इसके बाद प्रत्येक एक-दो दिनों में उपमा, ईटली, लिट्टी जैसे अलग-अलग व्यंजन दिये जाएंगे.

उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार चिन्हित कर सूखा खाद्य सामग्री भी लोगों को दिया जा रहा है तथा जरूरतमंद बच्चों को दूध भी दिया गया. अशोक गोयल ने बताया कि दूसरे चरण का लाॅकडाउन तक भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था लेकिन लाॅकडाउन की अवधि बढ़ने एवं अन्य संस्थाओं द्वारा भोजन वितरण की व्यवस्था के निर्णय पर विधायक सरयू राय ने इसे आगे भी लाॅकडाउन के तीसरे चरण में भी जारी रखने का निर्देश दिया है ताकि भोजन को लेकर लोगों को कोई कठिनाई न हो.

उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय की पहल पर शुरू किये गये इस कार्य में स्वेच्छा से कई समाजसेवी, उद्योगपति एवं व्यवसायिक बंधुओं का सहयोग मिलता रहा है, जिसके कारण इस अभियान को सफलता मिल रही है. प्रत्येक क्षेत्र में योग्य व्यक्ति को भोजन मिले इसके लिए भारतीय जन मोर्चा क्षेत्रवार जिम्मेदारी प्रदान की गयी है. जिसकी देखरेख जिला संयोजक राम नारायण शर्मा, पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक अजय सिन्हा, पश्चिम विधानसभा के संयाजक मुकुल मिश्रा, सुधीर सिंह तथा अमित शर्मा के आलावा भारतीय जन मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जा रहा है.

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टुईलाडुंगरी, गढ़ाबासा, केबुल बस्ती, केबुल टाउन, नामदा बस्ती, टिनप्लेट, गोलमुरी, संथाल बस्ती बारीडीह, लाल भट्टा, हो बस्ती, बिरसानगर, बागुनहातु, बागुननगर, जाहिरा टोला, मुंडारी बस्ती, फौजा बगान, बाबुडीह, सीतारामडेरा, टुईलाडुंगरी, भोजपुर काॅलोनी बारीडीह, 10 नं. बस्ती, विद्यापति लोहरा बस्ती, काशीडीह, साकची शीतला मंदिर, टेल्को छाटन बस्ती, कालू बागान, बिरसानगर, जोन नं. 3, 4, 5 तथा जोन नं. 8 के मोची बस्ती, साई मंदिर के नजदीक, जोन नं. 11, उरांव बस्ती बर्मामाइंस, मंडल बस्ती, लक्ष्मीनगर, छायानगर, किशोरी नगर, ह्यूम पाईप तथा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोनारी के खुटाडीह, सूरज अखाड़ा के समीप, सम्बलपुरिया बस्ती, कदमा के विभिन्न क्षेत्र, दाईगुट्टू, कुंवर बस्ती, कुमरूम बस्ती, उलीडीह बस्ती, मछुआ पाड़ा, हिल व्यू काॅलोनी, दीपा साई, रिपीट काॅलोनी, समता नगर,डिमना रोड, गोकुल नगर आदि क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाया जा रहा है.

भोजन तथा राशन वितरण व्यवस्था को सफल बनाने में पप्पू सिंह सूर्यवंशी, सुबोध श्रीवास्तव, विनोद राय, संतोष भगत, प्रवीण सिंह, अरविंद महतो, राकेश सिंह, चुन्नू भूमिज, राजू सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, शेषनाथ पाठक, असीम पाठक,नवीन कुमार, अमरेश कुमार, राजु यादव, विनोद यादव, मिठू गोराई, अतुल सिंह, लालू रजक, बीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, धनजी पाण्डेय, राजीव चैहान, अशोक कुमार, असीतानंद जी महाराज, बल्कार सिंह, सुमित साहु, काशीनाथ प्रधान, दशरती चैधरी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, अमूल्यो महतो, भुपेश, मंतोष गोराई, अशोक तंतुबाई, श्याम हांसदा, आकाश गोराई, शकुंतला सिंह, सुशीला सिंह, रूपेश कुमार सिंह, धनजी जयसवाल, नंद किशोर मुंडा, मार्टिन लूथर, वंदना नामता, बिनोद यादव, संजीव कामत, खोखन गोराई, विनोद यादव, संजु कामत, अमन प्रीत सिंह, सुनीता सिंह, भारती केशरी, जीतू पांडेय, पंकज दुबे आदि का अहम योगदान हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: झारखंड में 7 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 122

Next Post

‘मैं हाथ जोड़कर मजदूरों से प्रार्थना करता हूं कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें, घर जाने का निर्णय न लें: CM येदियुरप्पा

Next Post
‘मैं हाथ जोड़कर मजदूरों से प्रार्थना करता हूं कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें, घर जाने का निर्णय न लें: CM येदियुरप्पा

'मैं हाथ जोड़कर मजदूरों से प्रार्थना करता हूं कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें, घर जाने का निर्णय न लें: CM येदियुरप्पा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d