रांची: मुस्कान और मदद यह दो ऐसे इत्र हैं जिन्हें जितना अधिक आप दूसरों पर छिड़केंगे उतने ही सुगंधित आप स्वयं होंगे.
NSUI के साथियों एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति द्वारा हटिया स्टेशन पर प्रतिदिन 250 जरूरतमंदों को भोजन करवाया जा रहा है.
इंदरजीत सिंह ने कहा कि हमें देश के बुरे दौर में अपना योगदान एक नागरिक के रूप में सुनिश्चित करना होगा और जरूरतमंद परिवारों को भोजन पानी से लेकर अन्य जरूरत के सामान उपलब्ध कराने में अपना योगदान देना चाहिए.
Also Read This: बोकारो में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
नंदन यादव ने कहा कि इसके लिए हमारी टीम तत्पर है हम याद रखें कि आज हमारे देश को हमारी जरूरत पड़ी है और वतन को जरूरत हैं तो हम अपने वतन की आन बान शान बनकर पूरी तरह से तन, मन, धन से साथ हैं. देश के सभी नागरिकों से अपील है अपना पूर्ण सहयोग करें क्योंकि हमारा यह सहयोग ही हमारे देश को मजबूती देगा और इसी सहयोग से हम अपने देश के लाखों नागरिकों की जिंदगी को सुरक्षित रखने में सफल हो जाएंगे.
प्रतिदिन अपना सहयोग करने वालो में मुख्य रूप से नंदन यादव, इंदरजीत सिंह, चंदन यादव, काली सिंह, दीपक कुमार, भोला यादव, टुल्लू, पवन चौधरी, बबलू यादव, आकाश रजवार, अमितपांडेय ,अमन,आकाश, राजकुमार,पवन, बंटू सिंह, रितेश, रजनीश सिंह, संतोष यादव , रितिक,मौजूद थे.

