रांची: रांची महानगर अध्यक्ष संजय पांडे ने रांची के सभी प्रखंडों में कोई भी गरीब भूखा ना रहे, यह बीड़ा उठाया है. इसी के तहत महानगर महासचिव गौतम उपाध्याय एवं हिनु प्रखंड के संतोष सिंह और बॉबी खान 22मार्च से प्रत्येक दिन जरूरतमंदों एवं गरीबों के बीच लगातार दोनों समय खाने की व्यवस्था कर रहे हैं.
अजय सिंह कार्यालय प्रभारी ने कहा कि नगर के सभी प्रखण्डों के कार्यकर्ता घर-घर घुमकर जरूरमंद लोगों की जानकारी लेकर खाद्य समाग्री दे रहें हैं. सिंह ने कहा कोरोना भगाओं भूख मिटाओं की लंबी-लड़ाई सबो लड़ना है.
गौतम उपाध्याय ने बताया कुसई कॉलोनी के सभी मोहल्ले, मणी टोला, दर्जी मोहल्ला एवं भवानीपुर डोरंडा क्षेत्र में, हेथु एवं हुंडरू क्षेत्र वे प्रत्येक दिन 1000 व्यक्तियों को दोपहर और रात के खाने की व्यवस्था की जा रही है. यह व्यवस्था लॉकडाउन रहने तक चलेगी.

