BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दशहरा दीपावली के समय दुकानों से लिए गए फूड सैंपल में पाई गई कमी

by bnnbharat.com
January 21, 2020
in Uncategorized
दशहरा दीपावली के समय दुकानों से लिए गए फूड सैंपल में पाई गई कमी

दशहरा दीपावली के समय दुकानों से लिए गए फूड सैंपल में पाई गई कमी

Share on FacebookShare on Twitter
  • तीन दुकानों के सैंपल में परमिटेड कलर पाए गए गलत

रांची: दशहरा एवं दीपावली के दौरान मिठाईयों की भारी मांग के बीच डुप्लीकेट एवं मिलावटी मिठाइयों का बाजार गुप चुप तौर से चालू हो जाता है. उक्त को ध्यान में रखते हुए दीपावली के दौरान उपायुक्त, रांची के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, रांची लोकेश मिश्रा ने रांची के विभिन्न मिठाई विक्रेता एवं निर्माताओं के दुकानों से जांच के लिए सैंपल कलेक्ट करवाये थे. उक्त जांच में रांची के तीन विक्रेताओं की मिठाईयों में कमी पाई गई. रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात इन दुकानों पर शो कॉज नोटिस के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मंगलवार को एसएफएल, नामकुम के फूड एनालिस्ट ने त्योहारों के दौरान लिए गए सैंपल की रिपोर्ट अनुमंडल कार्यालय, रांची के समक्ष पेश की. जारी किए गए रिपोर्ट में जोधपुर मिष्ठान भंडार, सहजानंद चौक, हरमू एवं मां तारा स्वीट्स, पिस्का मोड़, रातू रोड के बूंदी लड्डू सैंपल में अनपरमिटेड रंगों का प्रयोग पाया गया जो कि आम आदमी के लिए हानिकारक है. इसके अलावा अशोक नगर के पहलवान होटल से लिए गए हल्दी पाउडर के सैंपल को भी आम आदमी के लिए हानिकारक पाया गया. सभी तीनों सैंपल में पाए गए कलर खान-पान में इस्तेमाल करने योग्य नहीं पाए गए.

अनुमंडल पदाधिकारी, रांची मिश्रा ने बताया कि उपरोक्त रिपोर्ट के आधार पर इन सभी दुकानों के मालिकों से खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. आम जन के इस्तेमाल में आने वाली खाद्य सामग्री तैयार करने में बरती गई लापरवाही को पूरी सख्ती से लिया जाएगा.

गौरतलब है कि अनुमंडल पदाधिकारी, रांची की अध्यक्षता में दीपावली, भैया दूज आदि त्योहारों को देखते हुए रांची शहर में जिला प्रशासन के द्वारा टीमें गठित कर मिठाई की दुकानों के लिए औचक जांच अभियान चलाया गया था.

इस दौरान मेन रोड, हरमू बाय पास रोड तथा शहरी क्षेत्र के अन्य लोकप्रिय दुकानों से सैंपल लिए गए थे.

इस दौरान 9 जगहों के सैंपल जमा लिए गए थे जबकि 30 जगहों के सैंपल का ऑन द स्पॉट टेस्ट किया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची प्रेस क्लब चुनाव में 56 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Next Post

केरला पब्लिक स्कूल का चार दिवसीय जोगा फुटबॉल टूर्नामेंट 2019-20 का समापन

Next Post
केरला पब्लिक स्कूल का चार दिवसीय जोगा फुटबॉल टूर्नामेंट 2019-20 का समापन

केरला पब्लिक स्कूल का चार दिवसीय जोगा फुटबॉल टूर्नामेंट 2019-20 का समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d