BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड लौटे प्रवासी नागरिकों के क्वारंटाइन के साथ भोजन, राशन की चिंता करें कार्यकर्ता: धर्मपाल सिंह

प्रदेश भाजपा लगातार पार्टी द्वारा चल रहे सेवा कार्यों की कर रही है ऑनलाइन समीक्षा

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in Uncategorized
झारखंड लौटे प्रवासी नागरिकों के क्वारंटाइन के साथ भोजन, राशन की चिंता करें कार्यकर्ता: धर्मपाल सिंह

झारखंड लौटे प्रवासी नागरिकों के क्वारंटाइन के साथ भोजन, राशन की चिंता करें कार्यकर्ता: धर्मपाल सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह एवं नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी ने सेवा कार्य में जुटी प्रदेश टीम के साथ ऑनलाइन समीक्षा की. इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज सिंह, रमेश हांसदा भी शामिल हुए.

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सेवा कार्य में लगे कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अभी हमें और मेहनत करनी है. लॉक डाउन में गरीबों, मजदूरों, जरूरत मंदों तक भोजन ,राशन को पहुंचाना ही आज का सबसे बड़ा धर्म है, यही राष्ट्र की सच्ची सेवा है.

हमें अंत्योदय के व्रत को निभाना है. उन्होंने कहा कि कोरोना की लड़ाई हमें सद्प्रयासों और सामूहिक शक्ति से जीतनी है. उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान के आलोक में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए जरूरत मंदों तक सैनिटाइजर, मास्क, साबुन भी उपलब्ध कराते रहना है. उन्होंने सभी लोगों से आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने का आह्वान किया.

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लाखों की संख्या में वापस आ रहे मजदूरों का कोरोना जांच एवं उनके क्वारंटाइन करने की सर्वाधिक चिंता होनी चाहिये. लौटने वाले प्रवासियों का सभी जिलों में ध्यान रखकर उनको क्वारंटाइन कराने में कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका निभानी चाहिये अन्यथा लॉक डाउन के प्रयास विफल हो जाएंगे.

उन्होंने गढ़वा में एक साथ 20 प्रवासी मजदूरों के कोरोना संक्रमित होने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमें समाज में जागृति भी लानी है ताकि संकट पर शीघ्रता से विजय प्राप्त हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खुलेआम लॉकडाउन का उल्लंघन कर खेल रहे थे सट्टा, 3 गिरफ्तार

Next Post

पथरगामा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Next Post
पथरगामा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

पथरगामा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d