BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फुटबॉलर क्विंसी प्रॉमेस पर लगा रिश्तेदार को चाकू मारने का आरोप, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 14, 2020
in समाचार
फुटबॉलर क्विंसी प्रॉमेस पर लगा रिश्तेदार को चाकू मारने का आरोप, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नीदरलैंड: नीदरलैंड के सुपरस्टार फुटबॉलर क्विंसी प्रॉमेस को एक शख्स पर चाकू चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबकि, प्रॉमेस पर जुलाई में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान अपने ही एक रिश्तेदार को चाकू मारने का आरोप है. इस घटना में पीड़ित को चाकू के घाव के अलावा भी कुछ चोटें आईं. हालांकि, स्थानीय पुलिस ने फुटबॉलर का नाम नहीं लिया है, लेकिन इस तरह के मामले में एक गिरफ्तारी की बात की है.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ये मामला जुलाई का है, लेकिन प्रॉमेस की गिरफ्तारी हाल ही में हुई है, क्योंकि पीड़ित परिवार ने एक महीने पहले ही इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की. वहीं प्रोमेस के फुटबॉल क्लब ने भी इस बारे में किसी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन ये बताया है कि वह रविवार को ट्रेनिंग का हिस्सा नहीं थे.

पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुआ झगड़ा

नीदरलैंड फुटबॉल के सबसे बड़े क्लब अयाक्स के लिए खेलने वाले प्रॉमेस जुलाई में देश की राजधानी एम्सटर्डम के पास एक छोट शहर में अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान किसी बात को लेकर प्रोमेस का अपने रिश्तेदार से बहस हो गई और नौबत झगड़े तक पहुंच गई. इस दौरान प्रोमेस ने कथित तौर पर चाकू चला दिया, जिससे रिश्तेदार घायल हो गया.

गंभीर रूप से घायल हुआ पीड़ित रिश्तेदार

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ ही झगड़े के दौरान उसके घुटने में भी काफी गंभीर चोट आई. हालांकि, घटना के वक्त मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक मामला बिगड़ चुका था. पीड़ित ने एक महीने पहले ही इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. वहीं इस मामले में एम्सटर्डम पुलिस ने सिर्फ इतना बताया है कि 28 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन प्रोमेस के नाम की पुष्टि नहीं की.

नीदरलैंड और अयाक्स के लिए फॉरवर्ड पोजिशन पर खेलने वाले प्रोमेस ने इस सीजन में डच लीग के 12 मैचों में 5 गोल किए हैं. उन्होंने पिछले साल ही स्पेन के क्लब सेविया का साथ छोड़कर अयाक्स के साथ जुड़े थे. वहीं नीदरलैंड के लिए प्रोमेस ने 16 मैचों में 3 गोल किए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली बॉर्डर पर आज भूख हड़ताल पर रहेंगे किसान

Next Post

लड़की ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- ”सॉरी भारत माता

Next Post
एक ही परिवार के 6 सदस्यों के शव बरामद, सामूहिक आत्महत्या का शक

लड़की ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- ''सॉरी भारत माता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d