BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

14 वर्ष तक कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी ने राज्य को लूटने का काम कियाः CM

by bnnbharat.com
September 26, 2019
in समाचार
14 वर्ष तक कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी ने राज्य को लूटने का काम कियाः CM
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि राज्य गठन के बाद 14 वर्ष तक कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी व अन्य ने झारखंड को लूटने का काम किया है. फिर एक बार गठबंधन बनाकर ऐसे दल राज्य को लूटने की योजना बना रहें हैं. वर्तमान सरकार पर 2014 के बाद से 2019 तक किसी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है. हमने जनता और राज्यहित में कार्य किया है. देश में झारखंड की चर्चा तेज गति से विकास कर रहे राज्य में हो रही है. हमें इस क्रम को आगे बढ़ाना है. आप सभी लोकतंत्र में जनता और राज्य के विकास के प्रति उदासीन रहने वाले जनप्रतिनिधियों को आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएं. सीएम गुरुवार को बहरागोड़ा के मानुष मुडिया में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

 हम किसानों को कर्ज देने वाला बना रहें हैं

रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक राज कर देश के किसानों को कर्जदार बना दिया. उनकी आर्थिक समृद्धि की चिंता नहीं की. लेकिन केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार का फायदा 2014 के बाद से किसानों को मिल रहा है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ राज्य का किसानों को मिल रहा है. अबतक 25 लाख किसान योजना में निबंधित हो चुके हैं . शेष छूटे हुए किसानों से आग्रह है कि वे ग्रामसभा से निबंधन संबंधित प्रक्रिया पूर्ण कर प्रखंड कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर दें. ताकि आपको उक्त योजनाओं का लाभ मिल सके.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए यह जरूरी है

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में रघुवर दास ने मानुष मुडिया मध्य विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि आज बदलते समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बेहद जरूरी है. बच्चों को इस प्रकार की शिक्षा से आच्छादित करना सरकार का लक्ष्य है. इस क्रम में रघुवर दास ने बच्चों से बातें की और स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड भाजपा के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव पहुंचे धनबाद

Next Post

झारखंड में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप : CM

Next Post
झारखंड में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप : CM

झारखंड में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप : CM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d