BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर भवन में एक दिवसीय सखी सम्मेलन का आयोजन

by bnnbharat.com
July 24, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: स्थानीय नगर भवन में ग्रामीण विकास विभाग हजारीबाग के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय सखी सम्मेलन उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर सभी प्रखण्डों से आये सखी बहनों को उपायुक्त ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी सखी मंडल समूह अपने-अपने नाम से एक पेड़ लगायें तथा उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने याद दिलाया कि 15 अगस्त को रक्षा बंधन भी है इस अवसर पर लगाये गये पौधे पर राखी भी बांधे और इस बाबत सेल्फी खींचकर हजारीबाग एप्प में अपलोड करें। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा फोटोग्राफ का चयन कर फोटो खींचने वाली सखी को नकद 5 हजार रू. पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।

मौके पर उपायुक्त ने डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन हजारीबाग एप्प की जानकारी सखी मंडल की महिला सदस्यों को देते हुए बारी-बारी से उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी सखियों से राशन वितरण, वुक्षारोपण, वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, आयुष्मान भारत योजना, आंगनबाड़ी आदि योजनाओं से जुड़ने की बात कही। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्टेªशन हजारीबाग एप्प के माध्यम से योजनाओं से संबंधित समस्याओं अथवा सुझाव से प्रशासन को अवगत कराने की बात कही। उन्होंने जनवितरण प्रणाली के तहत गड़बड़ी करने वालों की सूची 23 अगस्त तक उपलब्ध कराने का निदेश दिया।

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्र को लेकर कहा कि जिले में लगभग 1700 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। इन केन्द्रों के खाली स्थानों पर पोषण बगीचा में सब्जी लगाने का निदेश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को दिया गया है। पोषण बगीचे में उगी सब्जियों को आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को भोजन के रूप में दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के उचित पोषण के लिए अण्डों का वितरण भी आवश्यक है।

इसके लिए वैेसी सखी मंडल की महिला जो डोभा के लिए जगह की स्वीकृति देगी उसके स्थान पर नरेगा के माध्यम से मुर्गी शेड का निर्माण तथा 300 चूजा भी देगी तथा उस चूजे की देखभाल कर अंडे की आपूर्ति भी की जा सकेगी। जिससे आर्थिक रूप से अपने को संपन्न बना सकेंगी। मौके पर उन्होंने कहा कि लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 1000 विधवा पेंशन तथा 450 विकलांग पेंशन की लाभ रिक्त हैं। उन्होंने जल्द से जल्द इन रिक्त पड़े लाभूकों को उनसे जोड़ने की बात कही। साथ ही वैसे लोग जो मेहनत मजदूरी कर अपना जीविकोपार्जन करते हैं उन्हें श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के तहत जोड़ने की बात कही।

इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए उमा महतो, श्रम अधीक्षक श्री प्रवीन, जिला उद्योग केन्द्र के अर्थ अन्वेषक, स्वास्थ्य विभाग के डाॅ. प्रवीन, जेएसएलपीएस के गौरव जायसवाल, नरेगा डीपीएम अनुजा राणा, जिला समन्वयक नरेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं आदि मौजूद थीं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सम्पूरक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2019 को लेकर निषेधाज्ञा लागू

Next Post

पत्थलगड़ी मामले में तिनतिला ग्रामप्रधान मथुरा मुण्डा गिरफ्तार

Next Post

पत्थलगड़ी मामले में तिनतिला ग्रामप्रधान मथुरा मुण्डा गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d