रांची: राजधानी राँची शहर में आगामी JEE-NEET की परीक्षा कुछ ही दिन में आयोजित होने वाली है. कोविड-19 के कारण राँची शहर के सभी लाॅज, धर्मशाला, होटल आदि बंद पड़े है. इस कारण दूसरे जिलों से आने वाले विद्यार्थीयों को राँची शहर में ठहरने में बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पडे़गा. इस पर संज्ञान लेते हुए उप-महापौर संजीव विजयवर्गीय ने राँची के उपायुक्त को पत्राचार के माध्यम से JEE-NEET की परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थीयों एवं उनके साथ आये उनके अभिभावकों को होने वाली विषम परिस्थितियों से अवगत कराया.
साथ ही उन्होंने ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि JEE-NEET की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थीयोें एवं उनके अभिभावकों को राँची शहर के लाॅज, धर्मशाला एवं सामुदायिक भवनों में इन्हें कोविड-19 के सारे मापदण्डों का पालन करते हुए ठहराना चाहिए. समय रहते उपरोक्त स्थानों में कोविड-19 से सुरक्षा के उचित प्रबंध करनी चाहिए, जिससे की दूसरे जिलों से आने वाले विद्यार्थीयों का राँची शहर में ठहरने हेतु कठिनाईयों का सामना ना करना पड़े.

