BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इतिहास में पहली बार 2 शिफ्ट में चलेगी संसद की कार्यवाही

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
बुरुगुलीकेरा गांव में नरसंहार के विरोध में संसद भवन परिसर में धरना
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारतीय संसद के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि सदन की कार्यवाही पाली यानि शिफ्ट के हिसाब से चलेगी. साथ ही प्रश्नकाल नहीं होगा. केवल आधे घन्टे का शून्य काल होगा. मॉनसून सत्र के दौरान 18 दिन लगातार कार्यवाही चलेगी. इस दौरान कोई छुट्टी नहीं होगी. इस बार शनिवार रविवार को भी काम होगा. आमतौर पर दोनों सदनों में एक साथ काम होता है, लेकिन इस बार दो शिफ्ट में होगा.

लोकसभा सोमवार को सुबह नौ बजे से शुरू होगी और दोपहर एक बजे तक चलेगी. इसके बाद 15 सितंबर से एक अक्टूबर तक दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक काम होगा. वहीं, सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे चलेगी.

वहीं, 1952 के बाद पहली बार संसद के इतिहास में भी ऐसा होगा कि मॉनसून सत्र में कार्यवाही के दौरान लोकसभा राज्यसभा जुड़ जाएंगी. कार्यवाही के दौरान राज्यसभा के सदस्य लोकसभा में तो लोकसभा के सदस्य राज्यसभा के साथ सेंट्रल हॉल में बैठेंगे.

दोनों सदनों की कार्यवाही में अलग-अलग दीर्घाओं का इस्तेमाल किया जाएगा. इस दौरान कई अलग-अलग जगहों में बैठे सांसद मंत्री बड़े-बड़े टीवी स्क्रीन्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे. पहले चार घंटे लोकसभा फिर दो घंटे के ब्रेक के बाद राज्यसभा की चार घंटे की कार्यवाही शुरू होगी.

संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 6 बार रोज ए.सी बदले जाएंगे. सांसदों को कोरोना से बचाव के लिए डीआरडीओ की किट मिलेगी. हर किट में 40 डिस्पोजल मास्क, एन 95 मास्क, सैनिटाइजर की 20 बोतलें, 40 ग्लब्ज दरवाजा बंद करने के लिए टच फ्री हुक्स होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऐसा कौन सा क्षेत्र है जो ड्रग्स से प्रभावित नहीं है, लेकिन हमेशा बॉलीवुड ही क्यों: सहनूर

Next Post

BMC ने कंगना को भेजा एक और नोटिस, ऑफिस के बाद घर की बारी

Next Post
BMC ने कंगना को भेजा एक और नोटिस, ऑफिस के बाद घर की बारी

BMC ने कंगना को भेजा एक और नोटिस, ऑफिस के बाद घर की बारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d