BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहली बार अहिंसक तरीके से आवाज उठा रहे लोगों की जुबां बंद करने की कोशिश हो रही है: कांग्रेस

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
किसान अधिकार दिवस: झारखंड में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजभवन घेराव में उमड़ी भीड़
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लालकिशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि किसी भी स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि अहिंसक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे लोगों की जुबां बंद करने के लिए सड़कों पर दिवार खड़ी जा रही है, रास्ते में नुकली और बड़े-बड़े कील लगाये जा रहे है. पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रजातंत्र को कीलतंत्र में तब्दील कर रही है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की शैली है, इनको चुप करा दो, काट दो इनको, उन्हें कुचल दो. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के स्थान की किले बंदी जिस तरह से हो रही है, वह तो कभी कश्मीर घाटी में आतंकवादियों को रोकने के लिए भी नहीं किया गया. किसान और जनता वर्ष 2024 के चुनाव में इसे याद रखेगी.उन्होंने कहा कि सड़कों पर लोहे की कीलें,कंटीले तार एवं सीमेंट की दिवार बनाकर अन्याय के विरुद्ध शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे अन्नदाताओं को अपने ही देश में दुश्मन बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है. बिजली, पानी, इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी जा रही है,केंद्र सरकार का यह रवैया लोकतंत्र के लिए बेहतर नहीं है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार किसानों से इस बर्बर और अन्यायपूर्ण तरीके से निपटने में जुटी है, वहीं अर्थव्यवस्था की हाल खास्ता है. सरकारी बैंकों से लेकर बंदरगाह तक, सरकारी बीमा कंपनी से लेकर बिजली लाइनों तक, रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से लेकर वेयरहाउस तक, बजट में सभी रिफार्म के लिए एक ही उपाय, इसे बेच दें, की नीति पर केंद्र सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में विनिवेश कर रही है, लेकिन इसके बावजूद जनता टैक्स और सेस देते-देते परेशान है.

भाजपा नेता जिसे राष्ट्रीय बजट कह रहे है, देश की जनता उसे अंबानी-अडाणी और अन्य पूंजीपतियों का धनतेरस पर्व कह रहे है. देश की सीमाएं भी आज सुरक्षित नहीं है, प्रधानमंत्री फोटो-ऑप के लिए उनके साथ दिवाली मनाते है, लेकिन उन्हें जवानों के लिए रक्षा बजट बढ़ाने की जरुरत नहीं महसूस होती है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा बुलंद किया था, लेकिन यह सरकार किसानों और जवानों को लड़ाने में जुटी है,जब तक तीन कानून रद्द नहीं हो जाती, पार्टी उनके साथ संघर्ष में साथ खड़ी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

100 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा अब तक नहीं हो पाई पूरी

Next Post

15 ऊंट लदे ट्रक को किया गया जब्त, 3 गिरफ्तार

Next Post
15 ऊंट लदे ट्रक को किया गया जब्त, 3 गिरफ्तार

15 ऊंट लदे ट्रक को किया गया जब्त, 3 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d