रांची: पहली बार एक महिला IPS अधिकारी को CRPF, श्रीनगर सेक्टर के महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है. यह क्षेत्र जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित टीवी क्षेत्रों में से एक है.
1996 बैच की तेलंगाना कैडर की IPS अधिकारी चारू सिन्हा अब महानिरीक्षक के रूप में CRPF की श्रीनगर सेक्टर की कमान संभालेंगी. यह पहली बार नहीं है जब उन्हें ऐसी जिम्मेदारी दी गई है.
इससे पहले वह बतौर आईजी, CRPF बिहार में काम कर चुकी है. इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ बेहतरीन काम किया. उनके नेतृत्व में विभिन्न नक्सल विरोधी अभियान चलाए गए. बाद में उन्हें CRPF, जम्मू में बतौर आईजी स्थानांतरित कर दिया गया था.
बता दें कि आईपीएस अधिकारी चारू सिन्हा को अप्रैल 2018 में सीआरपीएफ बिहार सेक्टर की आईजी नियुक्त किया गया था. इससे पहले वह तेलंगाना पुलिस में निदेशक एसीबी के पद पर तैनात थीं.

