BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश व वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

by bnnbharat.com
October 2, 2020
in समाचार
3 से 8 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची और आसपास के इलाके में सुबह से मौसम साफ है. हालांकि मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची समेत आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. झारखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. दोपहर बाद गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है. इससे दिन में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही देवघर,धनबाद,दुमका,गिरिडीह,गोड्डा,जामताड़ा,पाकुड़,साहेबगंज,पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम में भी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से शहर में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की पूरी संभावना है. वहीं शनिवार को रांची में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 2 और 3 अक्टूबर को विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जताई गयी है. रांची में बुधवार को सुबह हल्के बादल छाने के बाद दोपहर में मौसम साफ रहा लेकिन शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई.

इस दौरान रातू रोड,हरमू,बरियातू,पंडरा,मोरहाबादी,लालपुर,कोकर,हटिया समेत अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई. वहीं अपर बाजार,लोअर बाजार,खेलगांव आदि जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही. वहीं राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई.

राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो के चास में 35.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के 22.3 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम हवा के निम्न स्तर के बदलाव,नमी की मात्रा में कमी से राज्य में वर्मतान में भारी बारिश के संकेत नहीं है. वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के और कुछ भागों,पंजाब के शेष हिस्सों,पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र,हरियाणा,चंडीगढ़,दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से वापसी कर गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी, दुर्गा पूजा को लेकर भी दिए दिशा निर्देश

Next Post

रामगढ़ रेलवे स्टेशन पर एस पी विद्युत पोस्ट का निर्माण

Next Post
रामगढ़ रेलवे स्टेशन पर एस पी विद्युत पोस्ट का निर्माण

रामगढ़ रेलवे स्टेशन पर एस पी विद्युत पोस्ट का निर्माण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d