रांची : झारखंड में पिछले चैबीस घंटे मे माॅनसून लगभग सभी जिलों मे सक्रिय रहा। इस दौरान सबसे अधिक बारिश दुमका जिले मे हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक लगभग पूरे झारखंड मे बारिश होगी।
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस डी कोटाल ने बताया कि सात से ग्यारह जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी।
मौसम विभाग के आँकड़ों के अनुसार एक जून से अब तक राज्य के पाँच जिलों देवघर, पाकुड़,गुमला, खूंटी, और साहेबगंज मे सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि शेष 19 जिलों मे सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।
मौसम पूर्वानुमान में बारिश के दौरान कई स्ािानों पर वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है, वहीं आगामी 11 जुलाई के बाद राज्य में माॅनसून के कमजोर होने की संभावना व्यक्त की गयी है।

