किसान व जनप्रतिनिधियों ने फसल बीमा कार्यशाला का किया बहिष्कार,बीमा नही कराने का लिया गया निर्णय
बरकट्ठा: प्रखंड के उत्तरी पंचायत भवन में आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कार्यशाला का किसानों व जनप्रतिधियो द्वारा बहिष्कार किया गया।बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी निर्मल सोरेन की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन एचडीएफसी इरगो कंपनी द्वारा किया गया।जहां कृषि पदाधिकारी,एचडीएफसी इरगो कंपनी के प्रतिनिधि ,ज़िप सदस्य कुमकुम देवी,झाविमो नेता केदार साव,बीसीओ करू राम,मुखिया बसंत साव शामिल उपस्थित थे। कार्यशाला में फसल बीमा से संबंधित जानकारी दी जा रही थी।उसी दौरान जनप्रतिनिधियों ,किसानों ने फसल बीमा नही कराने के साथ कार्यशाला का बहिष्कार किया।मौके पर मुखिया बसंत साव ने कहा कि बीमा कंपनी किसानों को बेवकूफ बना रही है।पिछले कई वर्षों का फसल बीमा की राशि किसानों को नही मिला।वहीं केदार साव ने कहा कि किसान मुश्किल से भारी भरकम प्रीमियम देकर फसल बीमा करवाते है,ताकि सूखाड़ में या फसल बर्बाद होने पर बीमा का क्लेम राशि प्राप्त हो सके।पर आज तक पांच वर्षों से किसानों को छला जा रहा है।सरकारी तंत्र के मिलीभगत से बीमा कंपनी को लाभ पहुंचाया जा रहा है।वहीं किसान हताश व परेशान है।नाराज किसानों द्वारा फसल बीमा नही करवाने का निर्णय लिया गया। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडे ,बिस सूत्री सदस्य खलील अंसारी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लालू प्रसाद ,पैक्स अध्यक्ष तुलसी चौधरी, राजकुमार गिरी , दिलीप चौधरी ,नारायण चौधरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

