रांची: दिल्ली चुनाव के नतीजे लगभग आ ही गए . अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी तीसरी बार जीत का परचम लहराने जा रही है. इसी बीच पार्टी की जीत से आश्वस्त अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आई लव यु दिल्ली.
दिल्ली के लोगों ने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि जो काम करेगा वोट उसी को मिलेगा. देश में नई राजनिति की शुरुआत हुई है. काम के आधार पर राजनिति होगी. यह देश के लिए शुभ संकेत है.
आगे उन्होंने कहा कि आज मंगलवार है. बंजरबली का दिन है. बजरंगबली को भी धन्यवाद. दिल्ली समेत देश की जनता को धन्यवाद. साथ ही मेरे परिवार के सदस्यों का भी धन्यवाद. जो मेरे साथ हर संघर्ष पर मेरे साथ खड़े थे.
उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ दिल्ली की नहीं बल्की भारत माता की जीत है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत का श्रेय दिया. भारत माता की जय…. इंक्लाब जिंदाबाद तथा वंदे मातरम से अपने संबोधन को समाप्त किया.

