रांची: रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें कहा है गया कि रांची और जमशेदपुर में गुरुवार को कोहरे की धुंध छायी रहेगी. हालंकि, बाद में आसमान साफ हो जायेगा. वहीं, कुछ जिलों में बादल छाये रहेंगे. कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा भी हो सकती है. आने वाले दिनों में झारखंड के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से 20 डिग्री के बीच रहेगा. झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर समेत कई जिलों में कोहरे का दौर शुरू हो रहा है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आ रही है.
दक्षिणी भारत में बारिश के आसार
उधर, अरब सागर में चक्रवाती तूफान क्यार (KYAAR) तेजी से आगे बढ़ रहा है. आगामी 24 से 48 घंटे में यह कमजोर पड़ेगा, लेकिन इसकी वजह से लक्षद्वीप में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है. आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों के अलावा यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के दक्षिणी भागों में वर्षा होने का अनुमान है.

