-
भावसे के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया
रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज राज भवन में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात करते हुए कहा कि आपलोग देश की महत्वपूर्ण सेवा में हैं. आप सभी का दायित्व बड़ा है.
आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. वन विभाग पर्यावरण एवं वन का संरक्षक है. राज्य में 29-30प्रतिशत वन हैं. इसका केवल संरक्षण ही नहीं बल्कि विकास भी होना चाहिये, इस कार्य में जन-सहयोग भी लेना चाहिये.
उन्होंने जनजातियों का प्रकृति के प्रति प्रेम का जिक्र करते हुए कहा कि जनजातियों का सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने कहा कि गांव की ग्राम समिति भी वन संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. इसे प्रोत्साहन एवं सहयोग मिलना चाहिये. भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षुओं अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव को साझा किया.
उक्त अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, प्रधान वन संरक्षक शशि नंद क्यूलियार, क्षेत्रीय वन संरक्षक, ए.टी. मिश्रा एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी, रांची सब्बा आलम अंसारी के साथ भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, सात्विक, नरेन्द्र कुमार, प्रजेश जेना तथा सौमित्र शुक्ला थे.

