BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वन विभाग ने 6 हजार पेड़ काटने की दी स्वीकृति, होगा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण

by bnnbharat.com
December 12, 2019
in समाचार
वन विभाग ने 6 हजार पेड़ काटने की दी स्वीकृति, होगा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण

वन विभाग ने 6 हजार पेड़ काटने की दी स्वीकृति, होगा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में जेवर के पास बनने जा रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माण में बाधा बनने वाले 6 हजार पेड़ काटे दिए जाएंगे. 1334 हेक्टेयर जमीन पर ये पेड़ लगे हैं.

वन विभाग ने शर्तों के साथ पेड़ काटने की स्वीकृति दे दी है. इसके एवज में 60 हजार पौधे लगाने होंगे. 30 हेक्टेयर जमीन पौधे लगाने के लिए दी जाएगी.

3 साल इन पौधों की देखभाल भी करनी होगी. इसके रखरखाव पर एक करोड़ 42 लाख 63 हजार रुपये खर्च होंगे.

प्रभागीय वन अधिकारी की ओर से एयरपोर्ट के नोडल ऑफिसर को इस बारे में पत्र भेजा गया है. जेवर तहसील के 6 गांवों की 1334 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित कर एयरपोर्ट बनाने की योजना है. इस जमीन पर ही 6 हजार पेड़ लगे हैं, जिन्हें काटने की मंजूरी दी गई है.

वन क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद की जांच के बाद इन्हें काटने की रिपोर्ट तैयार की गई. इसके बाद मेरठ के क्षेत्रीय निदेशक सामाजिक एवं वानिकी की ओर से पेड़ काटने की अनुमति दी गई.

3 महीने में इन पेड़ों को काटा जाना है. वन विभाग की तरफ से इसके एवज में लगने वाले 60 हजार पौधों का एक्शन प्लान भी सौंपा गया है.

एयरपोर्ट के निर्माण का जिम्मा विदेशी कंपनी ज्यूरिख को सौंपा गया है. कंपनी को टेंडर दिए जाने का फैसला यूपी कैबिनेट में भी पास कर दिया गया है.

जनवरी के दूसरे सप्ताह में मकर संक्रांति के बाद पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का शिलान्यास भी कर सकते हैं. अभी यहां जमीन को समतल करने का कार्य चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्वोत्तर की परंपरा, संस्कृति, रहन-सहन व भाषा पर आंच नहीं आने देंगेः पीएम

Next Post

अगर कोर्ट में दी गवाही तो उन्नाव से भी भयंकर होगा अंजाम

Next Post
अगर कोर्ट में दी गवाही तो उन्नाव से भी भयंकर होगा अंजाम

अगर कोर्ट में दी गवाही तो उन्नाव से भी भयंकर होगा अंजाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d