BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध लकड़ियों के उपयोग मामले में वन विभाग के प्रधान सचिव ने लिया संज्ञान

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in समाचार
अवैध लकड़ियों के उपयोग मामले में वन विभाग के प्रधान सचिव ने लिया संज्ञान
Share on FacebookShare on Twitter
  • वन क्षेत्र पदाधिकारी के आवास में बहुमूल्य अवैध लकड़ी के फर्नीचर निर्माण का मामला 

चतरा: चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के सिमरिया वन क्षेत्र पदाधिकारी उमेश प्रसाद द्वारा बेशकीमती अवैध लकड़ी के उपयोग से अपने आवासीय परिसर में बनाए जा रहे फर्नीचर के मामलें को झारखण्ड सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

दरअसल रेंजर अपने पद व पवार का दुरुपयोग कर जंगलों के बहुमूल्य लकड़ियों को कटवाकर निजी स्वार्थ हेतु अपने सरकारी आवास में कुर्सीए टेबल व अन्य फर्नीचर का निर्माण करा रहे थे.

गौरतलब है कि इस मामलें से जुड़ी खबरें फोटो व वीडियो समेत बुधवार को तेजी से वायरल हुए थे.

इधर प्रधान सचिव के निर्देश पर चतरा एसीएफ के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम मामले की जांच करने आज सिमरिया वन कार्यालय पहुंची.

जहां अधिकारियों ने रेंजर कार्यालय और आवासीय परिसर का निरीक्षण किया. साथ ही आरोपी वन क्षेत्र पदाधिकारी और फर्नीचर निर्माण में लगे कारपेंटर से अलग-अलग पूछताछ की.

वहीं पूछताछ के बाद जांच टीम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नई लकड़ियों से निर्मित कई फर्नीचर मिले हैं. फर्नीचर निर्माण में सीसम व गमहार के अलावे अन्य महंगे लकड़ियों का भी उपयोग किया गया है.

इन लकड़ियों को रेंजर ने कहां से लाया है इसकी जांच की जा रही है. टीम ने बताया कि जल्द ही मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी.

हालांकि दूसरी ओर इस मामले में आरोपी रेंजर उमेश प्रसाद की अपनी दलीलें हैं. वे इन पुराने फर्नीचर की मरम्मती कराने की बात कर रहे है. कहते है कि पुराने फर्नीचर का रंग-रोगन कराया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिना मास्क पहने दुकान संचालन करने वाले 15 लोगों को मिला नोटिस

Next Post

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के चार स्टाफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Next Post
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के चार स्टाफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के चार स्टाफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d