हजारीबाग: चौपारण के पंचायत भगहर के ग्राम लोहरा जंगल में वन विभाग ने छापेमारी कर जंगल में चल रहे अवैध आरा मशीन को जब्त किया.
अवैध आरा मशीन स्थल के पास से अवैध चिरान पटरा एवं ताजा कटा हुआ लकड़ी का बोटा भी जब्त किया गया.
छापेमारी के दौरान ही मौके पर से सभी अभियुक्त भाग गए. दोषियों पर वन अधिनियम के तहत मामला दायर कर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है.

