BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाह, इमली और करंज जैसे वनोत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाएंगे: कृषि मंत्री

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in समाचार
लाह, इमली और करंज जैसे वनोत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाएंगे: कृषि मंत्री

लाह, इमली और करंज जैसे वनोत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाएंगे: कृषि मंत्री

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: राज्य के कृषि मंत्री बादल ने आज खूंटी जिले के फूदी स्थित निर्माणाधीन सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया. साथ ही सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र के आवासीय परिसर का भी मुआयना किया.

कृषि मंत्री ने कहा कि खूंटी के सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र से पूरे राज्य की सहकारिता गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जायेगी और यह केंद्र राज्यस्तरीय सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र बनेगा.

सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण का उद्देश्य है कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कृषि उत्पादों को ख्याति मिल सके. साथ ही दीर्घकालीन योजना के तहत सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र में स्किल्ड और अनस्किल्ड कृषकों को और समाज के लोगों को प्रशिक्षित करना है.

उन्होंने कहा कि कोरोना से उपजी विपरीत परिस्थिति में समाज को पटरी में लाने में यह सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र सशक्त माध्यम बनेगा. उन्होंने कहा कि झारखण्ड के लाह, इमली और करंज जैसे वनोत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाई जाएगी.

शनिवार को रांची के रिम्स अस्पताल से कोरोना के 23 मरीज ठीक हो कर निकले हैं. इन सभी की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आई है. इस खबर से उन मरीजों के परिवार वालों में खुशी है साथ ही सभी ने ठीक होनेवाले मरीजों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

रिम्स रांची में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साथ 23 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. शनिवार को रिम्स से यह खबर आई कि एक साथ 23 मरीजों की कोविड-19 सैंपल रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आई है और ये सभी संक्रमित कोरोना मुक्त घोषित किए जाते हैं.

रिम्स के कोरोना वार्ड में तैनात डॉक्टरों की टीम ने यह खुशखबरी दी. उन्होंने कहा कि, यह हमारे लिए किसी जीत से कम नहीं है. यह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जीत की तरफ बढ़ रहे हमारे कदम हैं. जल्द ही पूरी रांची से कोरोना को खत्म कर देंगे.

कोरोना से बचें, दूसरों को भी बचाएं, सोशल-फिजिकल डिस्टेन्सिंग का पालन करें. इस बात का हमेशा ध्यान रखें. साथ ही, ठीक हो कर लौटने वाले मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का सामाजिक दुर्व्यवहार न करें. इसके लिए खुद और दूसरों को भी जागरुक करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेकिंग: धनबाद में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुए पुष्टि, राज्य में कुल आंकड़े हुए156

Next Post

श्रमिकों की परेशानी को लेकर वामदलों का प्रतिवाद दिवस

Next Post
श्रमिकों की परेशानी को लेकर वामदलों का प्रतिवाद दिवस

श्रमिकों की परेशानी को लेकर वामदलों का प्रतिवाद दिवस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d