Ranchi:- गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि भाजपा की ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं. कौन विरोध कर रहा है. कौन भोटकटवा है इस पर मत जाइए. क्षेत्र की जनता पार्टी कार्यकर्ता इस चुनाव को चुनौती के रूप में लीजिए. हफीजुल का जमानत जब्त करा दें. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझ पर और मेरे परिवार के सदस्यों को नाहक परेशान करने के लिए 22 केस किया गया. मुझ जैसे अकेले व्यक्ति पर पूरी सरकार लग गई लेकिन उसका कुछ नहीं बिगाड़ सका. हाजी हुसैन दो बार क्षेत्र के मंत्री रहे लेकिन कोई विकास नहीं हुआ. मधुपुर -लहरजोरी रोड इसका एक उदाहरण है. इस बार गंगा नारायण सिंह की जीत के लिए हाथ जोड़कर वोट मांगने आया हूं. 2 मई को गंगा नारायण सिंह को एमएलए बनाइए 10 मई को हम बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाएंगे.

