BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फर्जीवाड़ा: महिला को ‘नंबर प्लेट’ से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, रतन टाटा का निकला नंबर, मामला दर्ज

by bnnbharat.com
January 6, 2021
in समाचार
फर्जीवाड़ा: महिला को ‘नंबर प्लेट’ से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, रतन टाटा का निकला नंबर, मामला दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मायानगरी मुंबई से एक बेहद ही हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी पसंद का नंबरप्लेट रखने के लिए उसके साथ कुछ छेड़छाड़ की थी, जिससे वह बुरी तरह से परेशानी में फंस गई है. असल में बदला हुआ नंबर हुबहू रतन टाटा की कार के नंबर जैसा हो गया था, जिसके बाद जाली नंबरप्लेट वाली कार के खिलाफ यातायात के नियमों की खिलाफत का मामला दर्ज किया गया है. इतना ही नहीं आरोपी महिला के खिलाफ ई-चालान भी भेजा गया है.

गौरतलब है कि अपनी कार की पंजीकरण संख्या के साथ छेड़छाड़ कर उसे उद्योगपति रतन टाटा की कार की नंबर प्लेट जैसा कर लेने के लिए मंगलवार को एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस सनसनीखेज मामले की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है. अधिकारी ने कहा है कि यातायात नियमों के उल्लंघन के लिये टाटा की कार के खिलाफ काटा गया ई-चालान महिला के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया है.

उन्होंने कहा है कि महिला ने अपनी पसंद की नंबर प्लेट रखने के लिए उसके साथ छेड़छाड़ की थी और उसे ये पता नहीं चल पाया था कि उसने कार का जो नंबर बदला है वह टाटा की कार के नंबर जैसा हो गया है. जिसके बाद स्थानिय पुलिस को जाली नंबर प्लेट वाली एक कार के बारे में शिकायत मिली थी. पुलिस ने कार्यवाही करके कार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ लिया गया था. पुलिस ने पाया है कि इस कार की मालिक महिला निजी कंपनी की निदेशक है.

पुलिस अधिकारियों को जांच में पता चला है कि उसने वास्तविक नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की थी क्योंकि वह अपनी पसंद की नंबर प्लेट रखना चाहती थी. मगर ये रतन टाटा के नाम रजिस्टर्ड निकली. पुलिस ने कहा है कि महिला के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 420 और 465 के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांज बारिकी से की जा रही है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Covid-19: 63 दिनों का व्यवसायिक वाहनों का रोड टैक्स माफ

Next Post

अनोखा नजारा… डिप्टी सीएम की मौजूदगी में नीतीश ने त्याग दी ‘VIP कुर्सी’

Next Post
अनोखा नजारा… डिप्टी सीएम की मौजूदगी में नीतीश ने त्याग दी ‘VIP कुर्सी’

अनोखा नजारा... डिप्टी सीएम की मौजूदगी में नीतीश ने त्याग दी 'VIP कुर्सी'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d