BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की औपचारिक प्रक्रिया शुरू

by bnnbharat.com
September 25, 2019
in Uncategorized
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की औपचारिक प्रक्रिया शुरू

Formal process of impeachment started against US President Trump

Share on FacebookShare on Twitter

अमेरीका के प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया की शुरुआत करने की घोषणा की है. डेमोक्रेट्स ने औपचारिक तौर पर महाभियोग की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

वहीं, ट्रंप ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है. आरोपों में कहा गया है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदीमीर जेलेंस्की पर दबाव बनाया कि वो ट्रंप के डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी जो बाईडन और उनके बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार के दावों की जांच शुरू करें.

डोनाल्ड ट्रंप ने हालांकि इस बात को स्वीकर किया है कि उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी के बारे में बात की थी. नैन्सी पलोसी का ट्रंप के इस बर्ताव पर कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का उल्लंघन किया है. पलोसी ने कहा कि इसमें राष्ट्रपति की जवाबदेही तय होनी चाहिए, कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं हो सकता है.

महाभियोग की प्रक्रिया के तहत ट्रंप को पद से हटाने के किसी भी प्रयास के लिए 20 रिपब्लिकन सांसदों की जरूरत होगी, जो अपने ही राष्ट्रपति के खिलाफ जाए. अभी तक अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग के जरिए नहीं हटाया गया है.

वहीं, पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाईडन ने भी ट्रंप के ऊपर महाभियोग चलाने का समर्थन किया है. बाईडन ने कहा कि ट्रंप पर महाभियोग चलाना दुर्भाग्यपूर्ण होगा, लेकिन ये उनकी खुद के कृत्यों के चलते हो रहा है. जो बाईडन 2020 में होने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को टक्कर दे सकते हैं. महाभियोग पर ट्रंप ने कहा कि यह उनके लिए राजनीतिक रूप से सकारात्मक होगा.

बताया जा रहा है कि निचले सदन में 145 से 235 डेमोक्रेट्स महाभियोग के समर्थन में हैं. लेकिन महाभियोग की प्रक्रिया निचले सदन में पूरी हो भी जाती है तो इसका रिपब्लिकन के बहुमत वाले सीनेट से पास होना मुश्किल है और ओपिनियन पोल दिखाते हैं कि अमरीका के मतदाताओं के बीच ये ज्यादा लोकप्रिय नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंत्योदय को चले… कमल दूत : रघुवर दास

Next Post

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, किराएदार भी लगवा सकेंगे प्रीपेड मीटर

Next Post
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, किराएदार भी लगवा सकेंगे प्रीपेड मीटर

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, किराएदार भी लगवा सकेंगे प्रीपेड मीटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d