रांची: झारखंड सोशियोलॉजिकल सोसाइटी कार्यकारिणी समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष डॉ बलभद्र पाठक की अध्यक्षता में बानो मंज़िल रोड स्थित पहाड़ी टोला में समिति के कार्यालय में संपन्न हुई.
बैठक में समिति के पंजीयन, सदस्यता एवं बायलॉज पर चर्चा हुई एवं सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर अति शीघ्र पूरा कराने का निर्णय लिया गया.
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ बलभद्र पाठक ने कहा कि समाजशास्त्र एवं समिति के विकास के लिए राज्य के विभन्न विश्व विद्यालयों में संस्था की इकाई खोली जाएगी. इसके लिए सोसायटी के सभी सदस्यों से आवश्यक पहल करने की अपील की.
पाठक ने कहा कि संस्था का काम पूरी पारदर्शिता के साथ होगा. उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से सभी श्रेणी के सदस्यों को अधिक से अधिक संस्था में जोड़ने की अपील की.पाठक ने कहा कि संस्था के विकास के लिए संबंधित विश्व विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा.
बैठक का संचालन डॉ एस के झा और धन्यवाद ज्ञापन डा विनीता सिंह ने किया . इस मौके पर डॉ अरूण शंकर प्रसाद , डॉ अम्बरीश गौतम , डॉ सुधा पांडेय, डॉ प्रतिमा पाठक , डॉ राज श्रीवास्तव, डॉ भीम प्रभाकर सहित कई सदस्य मौजूद थे.

