जमशेदपुर:- जमशेदपुर चेंबर आँफ कॉमर्स के अध्यक्ष आलोक चौधरी ने बताया कि है कि जमशेदपुर चैंबर आँफ कॉमर्स का चुनाव कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले वर्ष से नहीं हो पा रहा है. चूंकि मैंने पंद्रह महीने पहले ही संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल को निजी कार्य में व्यस्तता के चलते कार्य भार सौंप दिया था . आज संरक्षक मोहनलाल से विचार विमर्श करने के उपरांत एक संचालन कमेटी का गठन किया गया है जो कि चेंबर का कार्य पूर्व की भाँति करेगी . कार्य सुचारू रूप से चले इसके लिए कार्य समिति का विस्तार करने के लिये स्वतंत्र रहेगी एवं महामारी के पश्चात चुनाव करवाने का प्रयास करेगी
कमेटी क्रमशः इस प्रकार हैः-अध्यक्ष : मोहनलाल अग्रवाल ,महासचिव : हरविंदर सिंह मंटू ,कोषाध्यक्ष : शंकर मित्तल ,उपाध्यक्ष : कमल अग्रवाल, चेयरमैन, चेंबर एक्सन टीम :,गुरजीत सिंह संटी, सचिव : मनोज खत्री, सचिव सह प्रेस प्रवक्ता : आकाश साह.
