रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने झारखंड प्रांत की कार्यकारिणी में कई परिवर्तन किए हैं और विभिन्न प्रचारकों की जिम्मेवारी में बदलाव किये गये है. वहीं कई विभाग प्रचारक इधर से उधर किए गए हैं. कई जिला प्रचारक को विभाग प्रचारक बनाया गया है. व्यवस्था प्रमुख, प्रचार प्रमुख, सह व्यवस्था प्रमुख, सह प्रांत सेवा प्रमुख की जिम्मेदारी नए लोगों को दी गई है.
धनंजय कुमार सिंह को प्रांत प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है. पहले वे रांची महानगर के कार्यवाह थे. आनंद तुलस्यान को सह व्यवस्था प्रमुख, वासुदेव कुमार को सह प्रांत सेवा प्रमुख, रजनीश गिरी को सह कार्यालय प्रमुख, सच्चिदानंद मिश्र को सह पर्यावरण संयोजक, महेंद्र को ग्राम विकास प्रमुख का दायित्व दिया गया. रविवार को रांची में प्रांत कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद नए नामों की घोषणा की गई.
प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, सह प्रांत संघचालक अशोक श्रीवास्तव, प्रांत कार्यवाह संजय कुमार प्रांत सह कार्यवाह राकेश लाल, प्रांत प्रचारक रवि शंकर, सह प्रांत प्रचारक दिलीप कुमार, प्रांत शारीरिक प्रमुख मोहन कच्छप, सह प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल कुमार, प्रांत बौद्धिक प्रमुख ज्वाला तिवारी, प्रांत बौद्धिक प्रमुख हरिनारायण यादव, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख मदन मोहन सिंह, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख आनंद तुल्शयान, प्रांत सेवा प्रमुख त्रिवेणी साह, प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कुमार बिट्टू, प्रांत सह संपर्क प्रमुख रंजीत कुमार, प्रांत प्रचार प्रमुख धनंजय सिंह, प्रांत सह प्रचार प्रमुख संजय कुमार आजाद को बनाया गया है.
धनबाद के विभाग प्रचारक गोपाल शर्मा को देवघर, देवघर के विभाग प्रचारक कुणाल कुमार को हजारीबाग, हजारीबाग विभाग प्रचारक राजूकांत को धनबाद भेजा गया. वहीं कई जिला प्रचारक को विभाग प्रचारक बनाते हुए उसी विभाग की जिम्मेदारी दी गई.

