गुवाहाटी: कांग्रेस नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी.
गोगोई ने ट्वीट में लिखा, “मेरी कोरोना रिपोर्ट कल पॉजिटिव आया है. जो लोग पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए, उन्हें तुरंत कोरोना टेस्ट के लिए जाना चाहिए.”
इससे पहले, असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंता और कामरूप (एम) के उपायुक्त बिस्वजीत पेगू भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं.

