BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई की हालत नाजुक

by bnnbharat.com
November 23, 2020
in समाचार
जिन्ना की तरह दो राष्ट्र के सिद्धांत का अनुसरण करते हैं मोदी : तरुण गोगोई
Share on FacebookShare on Twitter

असम: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई काफी समय से बीमार है. खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई की हालत सोमवार को और बिगड़ गई है. उनकी देख भाल कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत ”बेहद नाजुक” है.

गुवाहटी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अभिजीत शर्मा ने बताया कि 80 साल की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता की देखभाल नौ डॉक्टरों की एक टीम कर रही है. बता दें कि 84 वर्षीय कांग्रेस नेता का इलाज गौहाटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

9 डॉक्टरों की एक टीम कर रही है इलाज

उन्होंने ये भी कहा है कि, ”तरूण गोगोई की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति बेहद नाजुक है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं.” असम के स्वास्थ्य मंत्री ​हेमंत बिस्वा सरमा, गोगोई के बेटे गौरव के साथ जीएमसीएच में मौजूद हैं.

फिलहाल गोगोई वेंटिलेटर पर हैं और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है. रविवार को उनका डायलिसिस किया गया, जो छह घंटे तक चलता रहा. गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार की रात वेंटिलेटर पर रखा गया .

कोरोना से संक्रमित हैं गोगोई

बता दें कि तरुण गोगोई असम के लगातार तीन बार सीएम रह चुके हैं. वो साल 2001 से लेकर 2016 तक लगातार तीन बार सीएम की कुर्सी संभाल चुके हैं. पूर्व सीएम रहे गोगोई को कोरोनावायरस से स्वस्थ होने के बाद 25 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. गोगोई 25 अगस्त को कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे और अगले दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह दो महीने तक अस्पताल में रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पहले ही कहा था कांग्रेस डूब रही है: नरोत्तम मिश्रा

Next Post

13 जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज, 15 दिसंबर से पहले काम शुरू करने का दिया गया आदेश

Next Post
श्रमिकों को 1 एक मई से मिलेगी 1000 रुपये की दूसरी किश्त

13 जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज, 15 दिसंबर से पहले काम शुरू करने का दिया गया आदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d