हजारीबाग (बरकट्ठा): प्रवासी मजदूर ,कामगार, झारखण्ड के छात्र अपने राज्य से बाहर विभिन्न प्रदेशों में फंसे हुए है. वहीं उनके परिवार के लोग चिंतित है, जिसकी सुध नहीं ली जा रही है.
सरकार को ध्यानाकर्षण के लिए पत्नी चंदन देवी (जिप उपाध्यक्ष हजारीबाग) के संग पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने अपने घर पर एक दिन उपवास रखा.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपना वादा पूरा करें. उन्होंने सूबे की सरकार से प्रवासी मजदूरों के खाते में शीघ्र 2000 रुपये प्रति व्यक्ति भेजने का आग्रह किया.

