BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व बीजेपी सांसद सत्यदेव सिंह का निधन

by bnnbharat.com
December 17, 2020
in समाचार
पूर्व बीजेपी सांसद सत्यदेव सिंह का निधन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: पूर्व बीजेपी सांसद सत्यदेव सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती थे जहां बुधवार रात उनका निधन हो गया.

गोंडा के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह बीजेपी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे. वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कोर कमेटी में भी शामिल रहे थे. सत्यदेव सिंह को स्वास्थ्य खराब होने के कारण मेदांता में भर्ती कराया गया था. इसी माह उनकी पत्नी का निधन भी हो चुका है.

मिली जानकारी के अनुसार सत्यदेव सिंह ने बुधवार देर रात 11 बजे अंतिम सांस ली. सत्यदेव सिंह पहली बार 1977 में गोण्डा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय लोकदल के टिकट पर सांसद चुने गए.

बाद में 1991 और 1996 में बीजेपी के सदस्य के रूप में यूपी के बलरामपुर से बतौर सांसद चुने गए थे. वहीं, 1980 से 1985 तक वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे. बीजेपी में अटल विहारी वाजपेयी समेत लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी से हमेशा ही उनके मधुर संबंध रहे थे.

सत्यदेव सिंह वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री कालेज में प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष भी थे. गौरतलब है कि बलरामपुर सीट अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत के तौर देखी जाती रही थी.

यहां से अटल बिहार वाजपेयी दो बार 1957 और 1967 में लोकसभा पहुंचे थे. अब हालांकि बलरामपुर लोकसभा सीट अस्तित्व में नहीं है. इसके ज्यादातर क्षेत्र अब श्रावस्ती लोकसभा सीट में आते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्यार की मिली सजा: घरवालों ने पीट-पीट कर हत्या की

Next Post

कमलनाथ सरकार गिराने में पीएम मोदी की थी महत्वपूर्ण भूमिका: कैलाश विजयवर्गीय

Next Post
कोरोना संकट पर लोगों को गुमराह कर रही ममता सरकार: भाजपा नेता

कमलनाथ सरकार गिराने में पीएम मोदी की थी महत्वपूर्ण भूमिका: कैलाश विजयवर्गीय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d