शिमला: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार की मौत हो गई है. वे अपने शिमला स्थित घर में मृत पाए गए. पुलिस के मुताबिक़ उन्होंने खुदकुशी की है.
शिमला में बीबीसी के सहयोगी पत्रकार अश्वनी शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुष्टि की कि ये आत्महत्या का मामला है.
पुलिस की टीमें उनके घर पहुंची, जहां कथित तौर पर उन्हें अश्वनी कुमार का एक सुसाइड नोट मिला है.
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि अश्वनी कुमार के पास से एक सुसाइड नोट मिला है.
इस सुसाइड नोट में लिखा हुआ था, ”अपनी बीमारी और डिसएबिलिटी के चलते इस जीवन को ख़त्म कर रहा हूं और नए जीवन की ओर बढ़ रहा हूं.”

