रांची: सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बुधवार को धनबाद पहुंचे और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले. कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उन्होंने धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने पीएमसीएच की काफी दयनीय हालत बताई.
उन्होंने कहा कि जेएमएम के कार्यकर्ता पिछले दो महीने से अस्पताल की बेहतर सुविधा के लिए आंदोलन चला रहे है लेकिन सूबे की सरकार कान में तेल डाली हुई है. केवल धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल की ऐसी हालत नहीं है बल्कि सूबे के सभी सरकारी अस्पतालों की हालत ऐसी ही है. जिसको लेकर आगे भी पार्टी के कार्यक्रता आंदोलन करेंगे.

