गुमला: बसिया के एनएचपीसी मैदान कोनबीर में आज दोपहर एक बजे झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.
झाविमो के सिसई विधानसभा प्रत्याशी लोहरमैन उरांव के पक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में झाविमो के जिलाध्यक्ष सुजीत नंदा ने अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की है.

