सांसद ने राजकीय इटखोरी महोत्सव को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को श्रेय देते हुए जताया आभार
चतरा:- चतरा जिले में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी आज इटखोरी के ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया.
राजकीय इटखोरी महोत्सव की शुरूआत के पहले मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है.
राजकीय ईटखोरी महोत्सव के कारण देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है. सांसद सुनील सिंह का मानना है कि आज राष्ट्रीय पटल पर ही नहीं, बल्कि विदेशों के मां भद्रकाली और महोत्सव की चर्चा होती है.
कोरोना संक्रमणकाल के कारण राजकीय ईटखोरी महोत्सव में कई सर्तकता बरती जा रही है और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

