रवि सिंह,
UP: मिश्रौलिया में अगवा महाजन गुप्ता के 14 वर्षीय पुत्र बलराम गुप्ता जिनकी हत्या हो गई थी उनके घर पहुचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा महाजन गुप्ता के खाते में RTGS द्वारा भेजे गए दो लाख रुपये की रसीद सौपा गया . निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए गोरखपुर में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री जी ने पांच लाख रूपये दिये है. समाजवादी पार्टी की मांग है कि पीड़ित परिवार को सरकार कम से कम पचास लाख रूपये दिया जाए समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपये की मदद संवेदना के तहत दे रही है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा सरकार के कारण ही कानून व्यवस्था का संकट उत्पन्न हुआ है. सरकारें अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से हटकर जब और कामों में उलझती रहती हैं तो इस तरह के संकट तो पैदा होते ही रहेंगे. उत्तर प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गयी है. हत्या अपहरण जैसी दुखद घटनाएं प्रतिदिन घटित होते रहने से कानून का राज समाप्त है. लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का मौन और निष्क्रियता प्रश्नचिहृ के घेरे में है उत्तर प्रदेश में अपराधिक घटनाओं को देखकर लगता है कि प्रदेश की बागडोर अब शायद भाजपा सरकार के हाथ से निकल कर बदमाशों के हाथों में चली गई है. कानून का अपराधियों को कोई डर नहीं है. भाजपा सरकार के कारण उत्तर प्रदेश में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है. समाजवादी पार्टी अपनी इस मांग को दोहराती है कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाये. बिना भाजपा सरकार को हटाये राज्य के नागरिकों का जीवन और सम्मान सुरक्षित नहीं है.
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के प्रतिनिधि व जिला उपाध्यक्ष मुन्नीलाल यादव रजनीश यादव प्रहलाद यादव अमरेंद्र निषाद अखिलेश यादव साधु यादव वीरेंद्र गुप्ता दयाशंकर निषाद संजय यादव अशोक यादव जयप्रकाश यादव देवेंद्र भूषण निषाद बाबूराम यादव राहुल गुप्ता सोमनाथ यादव मनमोहन यादव मनोज निषाद सुभाष निषाद अनिरुद्ध यादव विनोद राजभर दिवाकर शुभेंदु यादव कमलेश यादव राघवेंद्र यादव बेचू लाल साहनी आदि मौजूद रहे.

