BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चतरा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ अमरनाथ प्रसाद बालूमाथ से गिरफ्तार, सरकारी राशि के गबन मामले में थे फरार

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
चतरा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ अमरनाथ प्रसाद बालूमाथ से गिरफ्तार, सरकारी राशि के गबन मामले में थे फरार
Share on FacebookShare on Twitter

चतराःसदर अस्पताल में उपस्कर क्रय में वित्तीय अनियमितता के आरोपी चतरा के तत्कालीन सिविल सर्जन डाॅ. अमरनाथ प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी सोमवार की रात लातेहार जिले के बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई है. डाॅ. प्रसाद वहां पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे. वर्ष 2010 में डाॅ. अमरनाथ प्रसाद ने चतरा में बतौर सिविल सर्जन योगदान दिया था.

वित्तीय वर्ष 2011-12 में सदर अस्पताल में उपस्कर क्रय के लिए आवंटन आया था. इसमें एसी, जनरेटर, बेड, आला आदि उपस्कर शामिल था. इस प्रकार कुल 1.20 करोड़ रुपये की सामग्री का क्रय हुआ था. आरोप है कि तत्कालीन सिविल सर्जन ने सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन किए बगैर सामग्रियों का क्रय किया था. बाद में यह मामला जिला स्तरीय निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक उठाया गया था.

इसके आधार पर एक जांच टीम का गठन किया गया था. जांच टीम की रिपोर्ट पर उनके विरुद्ध सरकारी राशि के गबन का मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार थे. हाल के महीनों में उनका पदस्थापन बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में हुआ था. इसी बीच सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर सभी को लगेगा कोरोना वैक्सीन

Next Post

चाईबासा में दिल दहलाने वाली घटना, पुआल के ढेर में जलकर दो मासूम हुए ख़ाक

Next Post
चाईबासा में दिल दहलाने वाली घटना, पुआल के ढेर में जलकर दो मासूम हुए ख़ाक

चाईबासा में दिल दहलाने वाली घटना, पुआल के ढेर में जलकर दो मासूम हुए ख़ाक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d