कर्नाटक: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
61 साल के कुमारस्वामी ने ट्विटर पर लिखा, ”मैं कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आया हूं. पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हर व्यक्ति से आइसोलेट में रहने और जांच कराने की अपील करता हूं.” एचडी कुमारस्वामी ने 23 मार्च को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी.

