भोपाल: जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी ज्वाइन की है तब से वो कांग्रेस व उनके नेताओं पर हमला बोलने का कोई भी मौका नही छोड़ रहे है. एक बार फिर से उन्होनें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है. ज्योतिरादित्य ने कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक मामले में आगे हैं.
ज्योतिरादित्य ने कहा, ‘मोदी जी ने लोगों की जान बचाने के लिए कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन लगाया. लेकिन, कमलनाथ ने मोदी जी से 15 महीने पहले ही वल्लभ भवन को लोगों से लॉकडाउन कर दिया था.’
सिंधिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुझे एक नया मंच देने का मौका दिया है. गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के 22 विधायकों के साथ पार्टी छोड़ दी थी.
जिसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद कमलनाथ की अगुवाई वाली मध्य प्रदेश की कांग्रेस की सरकार मार्च महने में गिर गई थी.

