BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यपाल से मिले पूर्व सीएम रघुवर दास

by bnnbharat.com
January 9, 2021
in समाचार
राज्यपाल से मिले पूर्व सीएम रघुवर दास
Share on FacebookShare on Twitter

ओरमांझी घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग

रांची:-  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष   रघुवर दास आज माननीय राज्यपाल   द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर उन्होंने राज्य में ध्वस्त हुई कानून व्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने कहा कि ओरमांझी में पिछले दिनों हुए वीभत्स बलात्कार और हत्या कांड के मामले में राज्य पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है. बलात्कार की घटनाओं में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है. महिला और बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है. यह चिंता का विषय है. कानून व्यवस्था की स्थिति यह है कि राजभवन भी सुरक्षित नहीं है. इसकी दीवारों पर भी नक्सली पोस्टर चिपका कर जा रहे हैं.

रघुवर दास ने कहा कि राज्य की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी बनकर तैयार है. इसका उद्घाटन भी हो गया था. लेकिन 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसमें नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है. यहां जॉब ओरिएंटेड कोर्स व कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रम चलाए जाने हैं. इसके शुरू होने से बड़ी संख्या में छात्रों को लाभ होगा. इसके साथ ही राज्य में बनी महिला कॉलेज के लिए भी पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का सुझाव दिया ताकि जैसे ही भवन बनकर तैयार हो पाठ्यक्रम शुरू हो सके. इसी तरह राज्य में 3 मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हैं. राज्य सरकार को कुछ शर्तों को पूरा करना है, जिससे यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. लेकिन पिछले 1 साल में राज्य सरकार ने इस विषय में कोई कार्य नहीं किया, जिसके कारण झारखण्ड के बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है. उन्हें नामांकन नहीं मिल पा रहा. श्री दास ने माननीय राज्यपाल से इन मुद्दों पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे पत्रकार अनिल मिश्रा के घर

Next Post

भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं ने पहाड़ी मंदिर में किया यज्ञ

Next Post
राज्य की शीर्ष नौकरशाही की तरह ही पंचायती राज व्यवस्था को भी कामचलाऊ व्यवस्था में चलाएगी राज्य सरकार –भाजपा

भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं ने पहाड़ी मंदिर में किया यज्ञ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d