रांची: कांग्रेस के पूर्व विधायक सावना लकड़ा काआज रिम्स अस्पताल में शाम 06ः10 मिनट में निधन हो गया. इनके निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ0 रामेश्वर उरांव ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करते हुए डाॅ उरांव ने कहा कि सावना लकड़ा जीवन भर कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी पूर्वक काम किया. उनके इस योगदान को कांग्रेस पार्टी कभी नहीं भूलेगी. उनके निधन से सिर्फ पार्टी को ही नहीं बल्कि राज्य के लिए भी अपूर्णीय क्षति है. सावना लकड़ा जीवन पर्यन्त वंचितों एवं शोषितों के लिए लडाई लड़ते रहे. मालूम हो कि सावना लकड़ा सन 2000 एवं 2009 में Congress पार्टी से विधायक रहे. इसके पूर्व उन्होंने झारखंड अलग राज्य के लिए लड़ाई भी लड़े थे. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि पूर्व विधायक सावना लकड़ा का पार्थिव शरीर को कल दिन मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे कांग्रेस भवन, रांची में लाया जाएगा, जहां कांग्रेसजनों के द्वारा पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद सावना लकड़ा का अंतिम संस्कार उनका पैतृक गांव छोटा कव्वाली में अपराह्न 04 बजे किया जाएगा.
उनके निधन पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व सांसद डाॅ प्रदीप कुमार बलमूचू, सांसद धीरज प्रसाद साहु, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, डाॅ राजेश गुप्ता, अजय नाथ शाहदेव डाॅ बिनोद सिंह, संजय पांडेय, राकेश सिन्हा, सुरेश बैठा, अमूल्य निरज खलखो, बेलस तिर्की, अतिमाभ रंजन, प्रेक प्रकाश नाथ शाहदेव, अजय नाथ शाहदेव, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, आदित्य विक्रम जायसवाल, नेली नाथन, राजेश कच्छप , प्रेम कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है.

