BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बोकारो से पूर्व डीजीपी डीके पांडेय को मिल सकता है टिकट

by bnnbharat.com
November 12, 2019
in Uncategorized
बोकारो से पूर्व डीजीपी डीके पांडेय को मिल सकता है टिकट

बोकारो से पूर्व डीजीपी डीके पांडेय को मिल सकता है टिकट

Share on FacebookShare on Twitter

दीपक

रांची: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जल्द ही दूसरी सूची जारी की जायेगी. पहले चरण में भाजपा के 52 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है. भाजपा और आजसू के बीच गठबंधन के टूटने से अब जल्द ही नये प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की उम्मीद की जा रही है.

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 52 सीटों की घोषणा के बाद से जमशेदपुर पश्चिमी, बोकारो, चंदनकियारी, लोहरदगा, रामगढ़, गांडेय, खूंटी, कांके, मांडर, सिसई, बरकट्ठा की सीटों को होल्ड पर रखा गया था.

Also Read This:- दो IAS समेत 11 के खिलाफ ED ने दर्ज की एफआईआर

अब यह तय माना जा रहा है कि बोकारो के निर्वतमान विधायक विरंची नारायण का टिकट कट सकता है. विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि यहां से राज्य के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय को बोकारो से टिकट मिल सकता है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बोकारो सीट के लिए पूर्व डीजीपी के लिए अपनी सहमति भी दे दी है.

जमशेदपुर पश्चिमी की सबसे हॉट सीट पर शैलेंद्र सिंह होंगे प्रत्याशी

वहीं सबसे हॉट सीट यानी जमशेदपुर पश्चिमी पर विधायक सरयू राय की जगह शैलेंद्र सिंह को टिकट देने पर लगभग सहमति बन गयी है. सिसई सीट से भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव के टिकट मामले पर संशय बनी हुई है. पार्टी की तरफ से यह कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान इनकी भूमिका सही नहीं रही थी.

आजसू के साथ गठबंधन टूटने की स्थिति में पार्टी लोहरदगा और चंदनकियारी से भी सीटिंग एमएलए को कंटीन्यू कर सकती है. इसके संकेत भी आने लगे हैं. पहले इन दोनों सीटों की जगह सीटिंग एमएलए को मांडर और कांके विधानसभा से टिकट देने की बातें आ रही थी. आजसू की तरफ से लोहरदगा और चंदनकियारी पर प्रत्याशी की घोषणा करने के बाद से यह अटकलें भी अब थम गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंदरखाने की बातः भाजपा ने अपना प्लान सी किया ओपेन, अब चुनाव बाद भी आजसू के साथ गठबंधन नहीं

Next Post

झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी 50 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Next Post
झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी 50 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी 50 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d